सिकंदरपुर, बलिया। जहां शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति एक साथ जीवंत नजर आई। वहीं गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पूरे उल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई।
विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की वंदना के साथ ज्ञान, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति को नमन किया गया।
इस भव्य आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता द्वारा किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि बसंत पंचमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान और नवचेतना का प्रतीक है, और नेताजी का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह, मन में संस्कार और दिल में देशभक्ति की झलक साफ दिखाई दी।
ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ यह आयोजन सभी के दिलों को छू गया और विद्यालय परिसर एक बार फिर संस्कारों की पाठशाला बनकर उभरा।
कार्यक्रम संचालन त्रिलोकी नाथ पांडे ने किया।



