रसड़ा पुलिस ने कोप गांव से जुआ खेलते 12 जुआरियों को लिया हिरासत में

गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 83010-/ रूपये नगद, 10 मोबाइल फोन और 05 मोटर साइकिलें बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के कुशल निर्देशन में रसड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा कोप गांव से जुआ खेलते हुए 12 जुआरियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार बुधवार (11.03.2026) को प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह व हमराहियों ने मुखबिर द्वारा सूचना के बाद ग्राम कोप में स्थित उदय गोंड की बगिया से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे मोनू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी कुरेम थाना रसड़ा जनपद बलिया, बाला लखन्दर बिन्द पुत्र स्व० रूपचन्द्र राम निवासी चौरा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, अखिलेश पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी कटयां लहन थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, संजय सिंह पुत्र स्व० हनुमान सिंह निवासी नवाब पुरा थाना रसड़ा जनपद बलिया, अजमल अंसारी पुत्र स्व० हमीद निवासी गोगौली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, मारकण्डेय चौहान पुत्र लक्ष्मण चौहान निवासी औरापुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, सुनील कुमार पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी शेरपुर थाना भोवरकोल जनपद गाजीपुर, नागेश्वर राजभर पुत्र धीरज राजभर निवासी खजुहा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, जितेन्द्र चौहान पुत्र मुराली चौहान निवासी पकवाइनार थाना रसडा जनपद बलिया, बब्बन राजभर पुत्र घूरन निवासी कोप कुरेम थाना रसडा जनपद बलिया, अविनाश राजभर पुत्र रामप्रवेश राजभर निवासी खुजहीं थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर और राहुल सिंह पुत्र कन्हैया सिहं निवासी नगहर थाना रसडा जनपद बलिया को देर शाम करीब 20.45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते, कुल 83010/-00 रूपये नगदी व 10 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया। 
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली रसड़ा में मु०अ०सं० 87/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह, व०उ०नि० प्रदीप कुमार पाण्डेय, उ०नि० अरूण कुमार सिंह, उ०नि० शिवम कुमार, उ०नि० हरिद्वार, उ०नि० कुलदीप कुमार, हे०का० सत्य नारायन यादव, हे०का० रविन्दर यादव, का० अनिकेत कुमार, का० अंकुर वर्मा, आरक्षी श्यामजी कुमार,आरक्षी पवन चौबे और म०आ० गुड़िया गौतम प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन