बलिया में पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बांए पैर में लगी गोली

बारात जाने के लिए घर से कहकर निकले किशोर का बगीचे में मिला था शव, किशोर की निर्मम तरीके से ईंट से कूंचकर की गई थी हत्या

बलिया। हल्दी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को बुधवार की तड़के मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी है। आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी सोनवानी भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम व पता आरोपी मनोज यादव पुत्र शिवधारी यादव निवासी बबुआपुर कठहीं, थाना हल्दी जनपद बलिया बताया।
अपर पुलिस (अधीक्षक) दक्षिणी कृपा शंकर ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर हत्या के मामले में वांछित आरोपी मुंड़ाडीह से सोनवानी जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर से करीब 300 मीटर पश्चिम मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो उसके बाएं पैर में जा लगी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने नौ मार्च 2026 की रात रौनक यादव उर्फ नकी यादव पुत्र नंद जी यादव निवासी बबुआपुर कठहीं, थाना हल्दी जनपद बलिया की हत्या कर फरार हो गया था। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि हल्दी पुलिस ने मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए हत्या के वांछित आरोपी पर गोली चलाई जो उसके बांए पैर में लगी है। जिसका इलाज सीएचसी सोनवानी में चल रही है।




विज्ञापन