एसपी ने ईद-उल-फितर के दृष्टिगत थाना कोतवाली बलिया क्षेत्र में किया भ्रमण, ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल संपन्न

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ ईद-उल-फितर त्योहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली अन्तर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आज शनिवार (21.03.2026) को पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया ओमवीर सिंह द्वारा ईद-उल-फितर त्योहार के दृष्टिगत थाना कोतवाली अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मौजूद लोगों से वार्ता की गयी तथा त्यौहार को शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
इस बीच जनपद बलिया के सभी थानों पर ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। एसपी ने ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल सम्पन्न होने पर जनपद पुलिस को धन्यवाद देते हुए जनपद वासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है।




विज्ञापन