निदेशक सेवा योजन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया द्वारा 02 जून 2026, समय प्रातः 10:30 बजे, स्थान जिला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय तारा निवास गली भृगु आश्रम के प्रांगण में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी endsand बैंक पद लोन ऑफिसर वेतन 15000, प्रोत्साहन राशि, गाड़ी तेल, पी. एफ. शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इंटरमीडिएट कार्य स्थल गाजीपुर, बलिया, मऊ इत्यादि पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। मेले में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों कैम्पस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से होगा।



