उभांव पुलिस ने 5 गोवंश, एक मैजिक, एक पिक अप और एक चाकू सहित एक गो-तस्कर को किया गिरफतार, एक गो-तस्कर भागने में सफल

बेल्थरा रोड, बलिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में उभांव थाना पुलिस ने 5 गोवंश लदे एक मैजिक, एक पिक अप और एक चाकू सहित एक गो-तस्कर को गिरफतार कर लिया जबकि एक गो-तस्कर भागने में सफल रहा।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार कि आज वृहस्पतिवार (16.07.2026) को थाना उभांव के उ०नि० सुमित कुमार, उ०नि० नीरज यादव, रि०का० मनीष कुमार गौंड, रि०का० शमशेर सिंह यादव, रि०का० दुर्गेश कुमार, रि०का० कुलदीप, रि०का० विक्की यादव, रि०का० कुलदीप कुमार पाण्डेय, का० सत्येन्द्र कुमार और रि०का० ऋषभ सिंह ने मुखबिर की सूचना पर भीटा भुवारी की तरफ से तेज गति से आ रहे दो वाहन पिकअप सं० UP60CT8590 व वाहन संख्या UP54T7366 बोलेरो मैजिक को रुकवाने का प्रयास किया तो वाहन में बैठे व्यक्ति वाहन रोककर उतरकर भागने लगा । तथा पीछे वाली गाड़ी मे बैठे ड्राईवर को सीट पर ही पकड़ लिया गया । पिकअप वाहन सं० UP 60 CT 8590 से तीन गोवंश, वाहन संख्या UP 54 T 7366 बोलेरो मैजिक से दो गाय, एक चाकू व गो- तस्कर सच्चिदानंद यादव उर्फ अजय यादव पुत्र कामराज यादव निवासी सूरज पुरा थाना मधुबन जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना उभांव पर मु०अ०स० 164/2026 धारा 3/5ए/8 उ०प्र० गोवध निवारण अधि० व धारा 11 पशु क्रूरता अधि० व 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।



विज्ञापन