बलिया। थानाध्यक्ष खेजुरी लालमणि सरोज के कुशल नेतृत्व में आज जानलेवा हमले में वांछित एक अभियुक्त को खेजुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 03 जुलाई 2026 को को थाना खेजुरी पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज शनिवार (04.07.2026) को थाना खेजुरी पुलिस टीम के उ०नि० अभिषेक यादव व हमराही का० धीरज लव कुमार और का० लव कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं०-54/26, धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/324(4)/333 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विजय कुमार पाठक पुत्र स्व० जनार्दन पाठक निवासी ग्राम खड़सरा थाना खेजुरी, बलिया को हनुमानगंज बलिया से अपराह्न लगभग 13.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खेजुरी में विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।



