रिपोर्ट- ओमप्रकाश सिंह
बेल्थरा रोड, बलिया। शासन की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को गति देने के उद्देश्य से जनपद बलिया के जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स श्री आयुष सिंह के निर्देशन में रविवार को सीयर कम्पनी के होमगार्ड जवानों द्वारा उभांव थाना परिसर एवं तहसील परिसर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद, जामुन, आंवला एवं यूकेलिप्टस सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का उत्साहपूर्वक रोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहकर उनके संरक्षण, नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, शुद्ध वातावरण और बेहतर जीवन प्रदान करने का माध्यम बनता है।
पौधरोपण कार्यक्रम में सीयर कम्पनी के ब्लॉक ऑर्गेनाइज़र ओमकार यादव, प्लाटून कमाण्डर दीनानाथ सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह विसेन, राम बदन यादव, लाल बहादुर यादव, राजेन्द्र राम, रामसोच राम, अनिरुद्ध प्रसाद, गंगाराम, बेचन राम, उदय भान वर्मा, श्रवण कुमार पटेल, राजेन्द्र प्रसाद, कैलाश प्रसाद, पूर्णमासी राम, हरिन्द्र नाथ यादव, दीनानाथ तथा रनर दुर्गविजय दुबे सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।



