विश्वकर्मा समाज ने रेकुआं नसीरपुर में किया 'श्री विश्वकर्मा पूजन', सैकड़ों विश्वकर्मा वंशियों ने लिया भाग

बलिया। रविवार (23 अगस्त 2026) को जनपद के नगरा ब्लॉक के सैकड़ों विश्वकर्मा बंधुओ ने "विश्वकर्मा सेवा संस्थान" के बैनर तले रेकुआं नसीरपुर में 'श्री विश्वकर्मा पूजन' बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ किया।
आपको बताते चलें कि नगरा ब्लॉक के कई गांवों के विश्वकर्मा वंशी सावन माह में 'श्री विश्वकर्मा पूजन' का आयोजन बड़े ही धूमधाम से करते हैं। इस बार यह आयोजन रेकुआं नसीरपुर निवासी स्व० सुभाष चंद्र शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार शर्मा एडवोकेट, अध्यक्ष 'विश्वकर्मा सेवा संस्थान' नगरा ब्लॉक की देखरेख में नगरा बलिया मार्ग के गोठाईं चट्टी से पश्चिम स्थित आमंत्रण मैरिज हाल के सामने उनके आवास पर किया गया, जहां सैकड़ों विश्वकर्मा वंशियों ने भाग लेते हुए अपनी एकजुटता और भाईचारा का परिचय दिया। 
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम श्री विश्वकर्मा भगवान के पूजन -हवन के साथ हुई।
इस अवसर पर विश्वकर्मा सेवा संस्थान के अध्यक्ष छट्ठू लाल शर्मा ने विश्वकर्मा सेवा संस्थान के उद्देश्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संस्थान के मूल उद्देश्यों में जनसाधारण के सामाजिक उत्थान, व्यक्तित्व विकास, शिक्षा का विकास, सामाजिक समरसता, समाजिक न्याय, सामाजिक सहयोग, सामाजिक सुरक्षा तथा सामाजिक संरचना कर संस्कारी समाज का निर्माण करना है। निर्धन असहाय, बाल श्रमिक, विकलांग तथा मेधावी बच्चों को शिक्षा शुल्क, पुस्तक के इत्यादि उपलब्ध कराना, मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके उनका उत्साह वर्धन करना, समाज में व्याप्त कुरीतियों दहेज, बाल विवाह, सामाजिक भेदभाव तथा नशाखोरी आदि को समाप्त करने हेतु लोगों में जागरूकता पैदा करना एवं गरीब बालिकाओं के विवाह में सहयोग करना कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, कढ़ाई बुनाई, सिलाई व तकनीकी काष्ठ कला, लौह कला आदि व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना और विश्वकर्मा समाज को संगठित करना तथा इसके सर्वांगीण विकास हेतु सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के आधार पर समाज के हित के लिए कार्य करना है।
पूजन कार्यक्रम के बाद विश्वकर्मा समाज के सहयोग से आयोजित पूजन समारोह के विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने बाटी, चोखा और नकदावा का आनंद लिया।
इस अवसर पर संजय शर्मा, बाल गोविंद शर्मा, राम बदन शर्मा, छोटेलाल शर्मा, रणजीत शर्मा, अंगद शर्मा, अमोद शर्मा, नवीन शर्मा, नितीश शर्मा, सुधीर शर्मा, रामसूरत शर्मा, राधेश्याम शर्मा, नरेंद्र नाथ शर्मा, दीनदयाल शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, डा. सोनू शर्मा, सरल कुमार शर्मा, आदित्य शर्मा, विराल शर्मा, अनिल शर्मा, गोलू शर्मा, नितीकेश शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


विज्ञापन