बलिया। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद बलिया के सहायक आयुक्त (खाद्य)-II जे. पी. सिंह के निर्देश पर आज बुधवार (26.08.2026) को विशेष अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।
संदीप स्वीट, मिश्रवलिया चौराहा, बाँसडीह से छेना रसगुल्ला, लालमोहन मिठाई, स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं गुलाबजामुन मिक्स पाउडर के कुल 04 नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान लगभग 75 किग्रा बदबूदार एवं मक्खी युक्त मिठाई (छेना रसगुल्ला एवं लालमोहन) पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
बंगाली कोलकाता स्वीट, अम्बेडकर तिराहा, बाँसडीह से खोया का 01 नमूना संग्रहित किया गया।
Madhesiya मिष्ठान भण्डार, टीका देवरी, रसड़ा, बलिया से लालमोहन मिठाई का 01 नमूना संग्रहित किया गया।
इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 04 प्रतिष्ठानों से 07 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है।
नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा जनसामान्य से भी अपील की गई कि वे खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
अभियान में सीएफएसओ हरेंद्र सिंह तथा एफएसओ अखिलेश मौर्य, सतीश कुमार सिंह, राकेश एवं पुरंदर यादव शामिल रहे।



