सिकंदर पुर के चाइल्ड एजुकेशन सेंटर एवं एनएमजी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

ब्यूरो रिपोर्ट बलिया

सिकंदर पुर, बलिया। चाइल्ड एजुकेशन सेंटर एवं एनएमजी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अध्यापक-अध्यापिकाओं ने महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। 
शिक्षकों ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा और शिक्षक के सम्मान के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा के साथ संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
चाइल्ड एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्या सायरा बानो ने छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान मैनेजिंग इंचार्ज नजरुल बारी, सनाउल्लाह, अनिल यादव, सैफ अली अंसारी, रियाज अहमद, गौहर खान (मीडिया इंचार्ज), घनश्याम प्रसाद, इरशाद, जितेंद्र, अहसानुल्लाह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। एनएमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन