पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के पुत्र गौरव शंकर यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव

बलिया। समाजवादी पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव ज्येष्ठ पुत्र गौरव शंकर यादव एडवोकेट PhD Scholar निवासी टगुंनिया बेल्थरा रोड, जनपद बलिया को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कुलपति डॉ. वी. पांडेय द्वारा समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।
श्री यादव के मनोनयन के बाद जिला समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर उनके पिता ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त की है उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाजवादी विचारधारा एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शुभाशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन