स्व० रामगोविंद चौधरी के परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस
सिकंदरपुर, बलिया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व० रामगोविंद चौधरी के निधन के बाद उनके पैतृक गांव गोसाईं पुर स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की ओर से आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव गोसाईं पुर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
धर्मेंद्र यादव ने स्व० रामगोविंद चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी स्व० रामगोविंद चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और समाजवादी विचारधारा के प्रति योगदान को याद किया। गोसाईं पुर स्थित आवास पर दिनभर शुभचिंतकों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा।



