मदरसा दारूल ओलूम सरकारे आसी में गांधी जयंती समारोह आयोजित

गौहर खान बलिया ब्यूरो 
सिकंदरपुर। स्थानीय मदरसा दारूल ओलूम सरकारे आसी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया।
मदरसे के अध्यापकों ने महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, देशसेवा, स्वाधीनता आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन और नमक सत्याग्रह सहित उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं को गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, दहेज प्रथा के विरोध, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को “सादा जीवन, उच्च विचार”, मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा एवं सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मु० रहमतुल्लाह सहित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मु० हामिद, फिरोज अख्तर, मु० खुर्शीद, एहसान अहमद, नसीम अहमद, मु० शोएब, शाहिद अली, मु० दानिश, वासिल अली, इमाम अख्तर, खुर्शीद अहमद, मु० आदिल, फसाहत हुसैन, नुदरत फातिमा, मु० असलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन